नैनीतालः हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव! तैयारियां पूरी, 17 सौ अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 15 दिसंबर को विभिन्न पदों पर होने जा रहे चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने 30 सदस्यीय चुनाव समिति गठित की है। जिसमें रविन्द्र बिष्ट को कमेटी का निर्वाचन सलाहकार बनाया है। चुनाव के प्रबंधन और व्यवस्था के लिए अन्य अनुभवी अधिवक्ताओं को सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर अधिकृत किया गया है। इन अधिकारियों में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं का संतुलित मिश्रण शामिल है। चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने बताया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े लगभग 17 सौ अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में वन बार वन वोट नियम को सख्ती से लागू किया गया है।