• Home
  • News
  • Nainital: High Court judge Alok Mehra reached Maa Naina Devi temple! He took blessings after Panch Aarti, devotees gathered in large numbers

नैनीतालः मां नयना देवी मंदिर पहुंचे हाईकोर्ट के जज आलोक मेहरा! पंच आरती कर लिया आर्शीवाद, उमड़े भक्तजन

editor
  • Awaaz Desk
  • September 02, 2025 11:09 AM
Nainital: High Court judge Alok Mehra reached Maa Naina Devi temple! He took blessings after Panch Aarti, devotees gathered in large numbers

नैनीताल। नैनीताल में इन दिनों मां नंदा-सुनंदा की विशेष पंच आरती का आयोजन किया जा रहा है। नंदा-सुनंदा की आराधना में पंच आरती का विशेष महत्व है। मां नंदा-सुनंदा की होने वाली इस पंच आरती की विशेषता यह है कि इस आरती को पांच तत्वों से किया जाता है। पुष्प, वस्त्र, जल, वायु और ज्योति से की जाने वाली इस पूजा से मां नंदा-सुनंदा की दिनभर की व्याधियों को दूर किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पंच आरती में शामिल होने भर से लोगों पर मां नंदा-सुनंदा की असीम कृपा होती है। पंच आरती में सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान मां नयना देवी मंदिर में मां की उपासना करने वाले भक्तों का तांता लगा है। हर रोज भारी संख्या में श्रद्धालू मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं। इस बीच नैनीताल हाईकोट के जज आलोक महेरा मां नयना देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने पंच आरती में शामिल होकर मां नंदा-सुनंदा की आरती की। 


संबंधित आलेख: