• Home
  • News
  • Nainital High Court: Rakesh Thapliyal, Vivek Bharti Sharma, and Pankaj Purohit three new judges took oath of office and secrecy

नैनीताल हाईकोर्ट: राकेश थपलियाल, विवेक भारती शर्मा,और पंकज पुरोहित तीन नए जजों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 28, 2023 10:04 AM
Nainital High Court: Rakesh Thapliyal, Vivek Bharti Sharma, and Pankaj Purohit three new judges took oath of office and secrecy

नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के नवनियुक्त तीन नए जजों राकेश थपलियाल, विवेक भारती शर्मा,और पंकज पुरोहित को आज हाईकोर्ट में सुबह दस बजे मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। हाईकोर्ट में अब न्यायाधीशों की कुल संख्या 8 हो गयी है। हालांकि कोर्ट में 11 जजों की स्ट्रेंथ है लेकिन नए जजों की नियुक्ति के बाद अब हाईकोर्ट में लंबित तमाम मामलों की सुनवाई में तेजी आने के आसार बढ़ गए है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति पर केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप की ओर से 27 अप्रैल को आदेश जारी किये थे,जिसमे उत्तराखंड हाईकोर्ट के दो अधिवक्ता और एक रजिस्ट्रार जनरल को हाईकोर्ट के जज बनाने पर सहमति दी गयी थी। इससे पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित पांच जज कार्यरत थे अब जजों की संख्या आठ हो गयी है। नए जजों के शपथग्रहण समारोह में आज महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, चीफ स्टैंडिंग काउंसिल चंद्र शेखर जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, महासचिव विकास बहुगुणा, बी.एन.मौलेखी, कुर्बान अली, राजकुमार सिंह वर्मा समेत सैकड़ों अधिवक्ता और जिलाधिकारी धिराज सिंह गर्भयाल सहित एस.एस.पी.पंकज भट्ट के साथ आला अधिकारी भी शामिल हुए।


संबंधित आलेख: