नैनीतालः हाईकोर्ट सभागार में मना हिन्दू नव संवतसर! अधिवक्ताओं ने रखे अपने विचार
नैनीताल। हाईकोर्ट सभागार में हिंदू नव संवतसर बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। हिंदू नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय सनातन धर्म को ग्रहण कर रहा है। एेसे में हमे अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अधिक प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष प्रकृति में बदलाव को दर्शाता है। जबकि अंग्रेजी कलेंडर के आधार पर मनाए जाने वाले साल किसी भी प्रकार के बदलाव के संकेत नही मिलते। वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस संधू ने कहा कि हिदू नव वर्ष हमें अपनी मूल संस्कृति की ओर जाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जितना प्रकृति के जुड़ा है। उतना कोई देश प्रकृति प्रेमी नहीं है। यही वजह है कि आज पूरा विश्व आशा की नजर से भारत की ओर देख रहा है।