नैनीतालः एचएन पाण्डे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट! कल 2 अगस्त को होगा आगाज, 15 स्कूलों की टीमें करेंगी प्रतिभाग
नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड बॉयज क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित तथा नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एचएन पाण्डे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट कल 2 अगस्त से मल्लीताल डीएसए ग्राउंड में प्रारंभ होगा। आयोजकों ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसका फाइनल खेला जाएगा। इस वर्ष 15 स्कूलों की टीम इसमें भाग ले रही हैं। कल 2 अगस्त को पहला मुकाबला सायं 5 बजे प्रारंभ होगा, जो सैनिक स्कूल घोडाखाल एवं आरएसएसवी नैनीताल के मध्य खेला जाएगा। बता दें कि नैनीताल की सबसे पुरानी संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का यह 76वां वर्ष है। पहला फाइनल मुकाबला 1947 में डीएसए के मैदान में खेला गया था तथा खिलाड़ी श्री एचएन पांडे संस्था के सचिव तथा अध्यक्ष रहे। इस फुटबाल टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत है कि खिलाड़ी कक्षा 8 तक का विद्यार्थी तथा उसकी हाइट 4 फीट 9 इंच से ज्यादा नही होनी चाहिए। संरक्षक कैप्टेन एलएम साह, अध्यक्ष जगदीश बावड़ी ने मैच में सभी खेलप्रेमियों को आमंत्रित किया है।