नैनीताल हॉट सीट:हेम आर्य ने जॉइन की आम आदमी पार्टी, शाम 5 बजे के बाद होगा टिकट पर निर्णय!बड़ा सवाल-अब आप ने भी टिकट नही दिया तो क्या हेम आर्य फिर पार्टी छोड़ेंगे?आप भुवन आर्य को करेगी नाराज़?
नैनीताल विधानसभा की उठापटक राजनीति अभी थमी नही है। बीजेपी से टिकट न मिलने की नाराज़गी के चलते हेम आर्य ने अब आम आदमी पार्टी की झाड़ू पकड़ ली है,और उन्होंने नामांकन भर दिया है। अब आम आदमी पार्टी के सामने दुविधा आन खड़ी है कि कल तक पार्टी ने जिनका नामांकन धूमधाम से करवाया पार्टी का सिंबल भी जिनको मिला अब उनसे टिकट वापस लेना कितना न्यायप्रिय रहेगा? भुवन आर्य ने कल ही आम आदमी पार्टी से नामांकन दर्ज किया उन्हें पार्टी सिंबल चुनाव चिन्ह भी दे दिया गया है। वही बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में आये हेम आर्य को टिकट देने की बात पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप दुमका ने कहा कि असमंजस की स्थिति है इस मामले में मैं अभी कोई कमेंट नही कर सकता शाम 5 बजे के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप दुमका और नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने पहले हेम आर्य को टिकट देने की बात को सिरे से खारिज किया था।उधर हेम आर्य आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए है। इससे पहले हेम आर्य बीजेपी के गुणगान कर रहे थे अब उनका कहना है कि 10 मार्च को नैनीताल की सीट पर आम आदमी पार्टी का ही कब्जा होगा। उन्होंने ये भी कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है।
अब देखना ये दिलचस्प होगा कि अगर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भुवन आर्य ने टिकट वापस नही किया तो क्या फिर हेम आर्य नई पार्टी से नाराज़ होकर किसी और पार्टी में जाएंगे?