• Home
  • News
  • Nainital: In memory of Dr Suchetan Sah and Dr Ranbir Singh Rawal, a blood donation camp will be organized in DSB campus on 20 April.

नैनीताल:डॉ सुचेतन साह और डॉ रणबीर सिंह रावल की स्मृति में डीएसबी परिसर में 20 अप्रैल को लगेगा रक्तदान शिविर

editor
  • Kanchan Verma
  • April 17, 2022 01:04 PM
Nainital: In memory of Dr Suchetan Sah and Dr Ranbir Singh Rawal, a blood donation camp will be organized in DSB campus on 20 April.

कुविवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में बुधवार 20 अप्रैल को सुबह 11बजे स्वर्गीय डॉक्टर सुचेतन साह एवम  स्वर्गीय डॉक्टर रणबीर सिंह रावल  के स्मृति में जीबी पंत पुस्तकालय डीएसबी परिसर नैनीताल में रक्त दान शिविर लगाया जा रहा है कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य  ,संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल प्रतीक जैन एवं निदेशक प्रो एल एम जोशी शिरकत करेंगे। नैनीताल जिला अस्पताल बीडी पांडे स्वास्थ्य टीम शिविर में शामिल होगी। रक्त दान शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना ,शोध निदेशालय ,के यू आई आई सेल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।


आपको बता दें कि सुचेतन साह डीएसबी परिसर के पुस्तकालय के अध्यक्ष थे उन्होंने शिक्षक संघ के महासचिव के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और लगातार कई बार रक्तदान भी किया था। डॉ साह उत्तराखंड के सभी स्थानों में पुस्तकालय बनाना चाहते थे साथ रक्तदान के शिविर आयोजित करने का भी उनका सपना था।


संबंधित आलेख: