• Home
  • News
  • Nainital: Intensive Verification Drive! Landlord's challan for keeping a resident of West Bengal in Tallital slaughterhouse without verification as tenant! Tenant investigation begins

नैनीताल: सघन सत्यापन अभियान! तल्लीताल बूचड़खाने में पश्चिमी बंगाल के निवासी को बिना सत्यापन किराएदार रखने पर मकान मालिक का कटा चालान! किराएदार की जांच शुरू

editor
  • Awaaz Desk
  • April 21, 2022 11:04 AM
Nainital: Intensive Verification Drive! Landlord's challan for keeping a resident of West Bengal in Tallital slaughterhouse without verification as tenant! Tenant investigation begins

उत्तराखंड में बढ़ते जनसांख्यिकी परिवर्तन को लेकर पूरे राज्यभर में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आज सरोवर नगरी नैनीताल में भी सीओ संदीप नेगी के नेतृत्व में सत्यापन अभियान शुरू किया गया। शहर के धोबी घाट,हरी नगर,तल्लीताल बाजार,बूचडख़ाना, और मल्लीताल डीएसए ग्राउंड के समीप पंत पार्क सहित कई स्थानों पर पुलिस की टीम द्वारा लोगो के पहचान सम्बंधित दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि जिन लोगो का सत्यापन नही हुआ है वो दस दिन के भीतर अपना सत्यापन करवा लें नही तो उनपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। सघन सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने तल्लीताल के बूचड़खाने में मकान मालिक द्वारा किराएदार का सत्यापन न करवाने पर मकान मालिक का दस हजार रुपए का चालान भी काटा। किराएदार का नाम  असगर अली पुत्र जब्बार अली विरभूमि पश्चिमी बंगाल का मूल निवासी है और मकान मालिक अब्दुल वाहक है। असगर पिछले डेढ़ साल से बिना सत्यापन के यहां रह रहा है। हैरानी की बात ये है कि पश्चिमी बंगाल निवासी इस व्यक्ति का आधार कार्ड तक नैनीताल में बना दिया गया। पुलिस इस आधार कार्ड की भी जांच करने में जुट गई है। वही तल्लीताल मस्जिद के समीप धोबीघाट मार्ग पर अवैध रूप से कबाड़ रखने पर भी चालानी कार्यवाही की गई।
आज के सघन सत्यापन अभियान में कोतवाल प्रीतम सिंह ,एलआईयू राहुल राठी,एसआई हरीश सिंह,एसओ तल्लीताल रोहिताश सागर,चीता मोबाइल कॉन्स्टेबल शिवराज सिंह राणा,सोबन सिंह राणा ,शाहिद अली,और दीप नेगी मौजूद थे।


संबंधित आलेख: