• Home
  • News
  • Nainital: International Day of Older Persons tomorrow! Programs will be run throughout the month in honor of senior citizens, camps will be organized to solve problems.

नैनीतालः अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कल! वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में पूरे माह चलेंगे कार्यक्रम, समस्याओं के समाधान को लेगेंगे शिविर

editor
  • Awaaz Desk
  • September 30, 2024 12:09 PM
Nainital: International Day of Older Persons tomorrow! Programs will be run throughout the month in honor of senior citizens, camps will be organized to solve problems.

भीमताल। 1 अक्तूबर को अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने उनको शारीरिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान किए जाने के लिए 1 अक्तूबर से पूरे माह तक वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ कार्यक्रम और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि मंगलवार से जिले में संचालिक समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने और शारीरिक-भावात्मक समर्थन प्रदान, शिक्षण संस्थानों में वाद विवाद, ड्राइंग, भाषण आदि, जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा श्री आनंद आश्रम वृद्ध गृह, देवलचौड़ हल्द्वानी में वृद्धावस्था पेंशन के बारे में बनाया गया वीडियो वृदाश्रम के वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा लॉन्च कराया जायगा। तथा वृद्ध जनों को जानकारी, आनलाइन आवेदन किए जाने की जानकारी के साथ अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी और माह में न्याय पंचायतवार आयोजित शिविरों में जनसामान्य एवं कार्मिकों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनको शारीरिक, भावनात्मक समर्थन प्रदान किये जाने के उद्देश्य से प्रतिज्ञा करवाई जाएगी।


संबंधित आलेख: