• Home
  • News
  • Nainital: KU has taken the responsibility of sending the degrees of the students home, it is difficult due to the students registering the wrong address.

नैनीताल:कुविवि ने विद्यार्थियों की डिग्रियां घर पहुंचाने की ली ज़िम्मेदारी,विद्यार्थियों द्वारा गलत पता दर्ज करवाने से आ रही है मुश्किल

editor
  • Kanchan Verma
  • January 27, 2022 08:01 AM
Nainital: KU has taken the responsibility of sending the degrees of the students home, it is difficult due to the students registering the wrong address.

कुमाऊं विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं का गलत पता दर्ज होने के कारण उपाधियां भिजवाने में दिक्कत हो रही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों से संपर्क करके पता सही कराने को कह रहा है साथ ही उनके घर के पते पर उपाधियां भिजवाई जा रही हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने नए वर्ष ने नियमों में बदलाव किया है। विवि ने फैसला लिया है कि किसी भी विद्यार्थी को प्रशासनिक भवन से उपाधि वितरित नहीं की जाएगी। विशेष परिस्थितियों में कुलपति या फिर कुलसचिव की अनुमति के बाद ही छात्रों को प्रशासनिक भवन से उपाधि मिल पाएगी। छात्रों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। घर बैठे डिग्री प्राप्त करने से जहां छात्रों को विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।
वही प्रो. एचसीएस बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विश्वविद्यालय ने मीडिया को बताया कि विद्यार्थियों ने पता गलत दर्ज कराया है या फिर पते में बदलाव किया है। जिसके चलते छात्रों के साथ उपाधियां नहीं पहुंच रही है। ऐसे छात्र जिनकी डिग्रियां कई माह से घर नहीं पहुंची है तो वह विवि से संपर्क कर सकते है साथ ही सही पता दर्ज कर अपनी उपाधि घर पर ही प्राप्त कर सकते है।


संबंधित आलेख: