नैनीतालः कुमाऊं विवि ने शुरू किया फिट इंडिया वीक! पहले दिन हुए फन गेम्स, विद्यार्थियों में उत्साह
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने फिट इंडिया वीक 2024 का आयोजन प्रारंभ कर दिया है। मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए पहले दिन फ़न गेम्स के आयोजन किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने किया। उनके द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया तथा खेल व स्वास्थ्य को विद्यार्थी जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उपयोगी बताया। इससे पूर्व प्रो. ललित तिवारी द्वारा शिक्षकों व कर्मचारियों, विद्यार्थियों को खेल मंत्रालय द्वारा प्राप्त फ़िट इंडिया शपथ दिलायी। इसके उपरांत विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के फ़न गेम्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. संजय पंत, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. लता पांडे, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. शिरीष मौर्य, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. पूरन अधिकारी, अपूर्व बिष्ट, गणेश बिष्ट आदि उपस्थित थे।