नैनीतालः कुमाऊं विवि के विजिटिंग प्रोफेसर प्रकोष्ठ ने की ऑनलाइन बैठक! कुलपति प्रो. रावत ने अभिभावकों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां
नैनीताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के निर्देश पर विवि के विजिटिंग प्रोफेसर प्रकोष्ठ ने ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान गूगल मीट के माध्यम से सैकड़ों पेरेंट्स तथा स्टेकहोल्डर ने बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत द्वारा विवि में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने एनसीसी के प्रगति की विषय के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए एसएसबी के लिए चलाए जा रहे प्रयास के विषय में बताया तथा इसके लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में कर्नल तथा मेजर स्तर के अधिकारियों को दायित्व दिया गया है। प्रो. रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों में किए जा रहे निर्माण कार्यों के विषय में भी विस्तार से बताया। साथ ही पटवाडांगर में शासन द्वारा दिए गए परिसर को विकसित किया जा रहा हैं। उन्होंने जपान के साथ हुए क़रार के विषय में भी बताया। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं अभिभावकों द्वारा कुलपति से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। कुलपति प्रो. रावत द्वारा विभिन्न विषयों पर अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया गया। यह कुमाऊं विश्वविद्यालय का द्वितीय प्रयास था, जिसमें पेरेंट्स मीटिंग सफल हुई। इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. नवीन उप्रेती, डॉ. नवीन पांडे, कैलाश, बलवंत नेगी, कमला ओली, दिव्या साह, नेहा जोशी, मीणा उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, हरविंद, कुंदन सिंह उपस्थित रहे।