• Home
  • News
  • Nainital: Kuta welcomed the free tablets scheme to the students of class X and XII, by giving a memorandum to the CM, demanding that the students of the university be given the benefit of this scheme.

नैनीताल:कूटा ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क टैबलेट्स योजना ने का किया स्वागत,सीएम को ज्ञापन देकर की कुविवि के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ देने की मांग

editor
  • Kanchan Verma
  • January 02, 2022 04:01 AM
Nainital: Kuta welcomed the free tablets scheme to the students of class X and XII, by giving a memorandum to the CM, demanding that the students of the university be given the benefit of this scheme.

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( कूटा)  ने उत्तराखंड शासन द्वारा राजकीय महाविद्यालयों तथा 12वी एवम 10वी के विद्यार्थियों को निशुल्क  टैबलेट  योजना का स्वागत किया है तथा चिंता भी व्यक्त की है कि इस योजना से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वंचित रखा गया है।  कूटा ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया जिसमे  सभी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ देने के  लिए निवेदन किया है।  कूटा ने  कुमाऊं विश्विद्यालय के दोनों  परिसर, डी एस बी परिसर नैनीताल  तथा सर जे. सी बोस तकनीकी  परिसर भीमताल   में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ देने के लिए निवेदन किया है जिससे वह भी लाभान्वित हो सके।

 कूटा की तरफ से प्रो.ललित
 तिवारी, डॉ.विजय कुमार,डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह, डॉ.युगल जोशी,डॉ.ललित मोहन इत्यादि शामिल रहें।


संबंधित आलेख: