नैनीतालः बलियाला क्षेत्र में भूस्खलन, दहशत में गुजरी लोगों की रात! दूसरों के घरों में प्रभावितों ने बिताई रात, प्रशासनिक अमला हुआ अलर्ट
नैनीताल। सरोवर नगरी के अति संवेदनशील क्षेत्र बलियानाले में कल देर रात से भूस्खलन शुरु हो गया। बलियानाला में हो रहे जबरदस्त भू-धंसाव से 5 दर्जन से अधिक परिवारों पर खतरा मंडराने लगा है। देर रात हुए भूस्खलन ने लोगों की नींद उड़ाकर रख दी प्रशासन की ओर से कोई अस्थाई व्यवस्था भी नहीं होने से प्रभावितों ने दूसरों के घरों में रात बिताई।

आपको बता दें बलियानाला क्षेत्र बीते कई वर्षों से नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा बनकर मंडरा रहा है जिसके ट्रीटमेंट के लिये अब तक करोड़ों रुपये खर्च किये जा चुके हैं लेकिन कोई हल नही नतीजा सिफर ही रहा हालांकि इस अति संवेदनशील क्षेत्र के आसपास के लोगों को शिफ्ट करने की कवायद के तहत दुर्गापुर में प्रभावितों के लिये आवास बनायें गये हैं लेकिन लोग वहाँ जाने को तैयार नहीं हैं लोगों का आरोप है कि जहाँ उन्हें आवास दिये जा रहे हैं वो शहर से दूर तो है ही वहाँ रास्ते भी नहीं हैं और लोगों के लिये वहाँ से काम पर जाना और बच्चों के लिये स्कूल जाना मुश्किल है।

इन सबके बीच प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा को देखते हुए आज प्रशानिक अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर सभी लोगो से सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए कहा है।
