• Home
  • News
  • Nainital: Lecture on value based education in Sanskrit literature organized under the joint aegis of Sanskrit Department and Value Flow team

नैनीताल:संस्कृत विभाग और मूल्य प्रवाह टीम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ संस्कृत साहित्य में मूल्य परक शिक्षा पर व्याख्यान

editor
  • Kanchan Verma
  • September 11, 2022 11:09 AM
Nainital: Lecture on value based education in Sanskrit literature organized under the joint aegis of Sanskrit Department and Value Flow team

आज मूल्य प्रवाह टीम तथा संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।जिसका शीर्षक था-संस्कृत साहित्य मे मूल्य परक शिक्षा।

इस कार्य क्रम मे प्रमुख वक्ता  जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डा.संतोष कुमार शुक्ल जी ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा तथा आधुनिक शिक्षा नीति के अन्तर्गत आधारित मूल्य परक शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में नीति परक शिक्षा की प्रासंगिकता को सिद्ध किया।

कार्यक्रम का संचालन मूल्य प्रवाह की संयोजक डा.लज्जा भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डा.जया तिवारी द्वारा किया गया।कार्य क्रम में कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो.इन्दु पाठक, मूल्य प्रवाह टीम के सदस्य डा.हिमांशु, डा.निधि, डा.दिव्या, डा.सारिका, डा.रीना, डा.अंजू, भावना, मयंक, निर्मला, उमा,हिमांशु आदि शोध छात्र छात्राओं सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी उपस्थित थे।


संबंधित आलेख: