• Home
  • News
  • Nainital: Mani Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with great pomp across the district! The wind of patriotism blew in the programs, gave the message of cleanliness

नैनीतालः जिलेभर में धूमधाम से मनी गांधी और शास्त्री जयंती! कार्यक्रमों में बही देशभक्ति की बयार, दिया स्वच्छता का संदेश

editor
  • Awaaz Desk
  • October 02, 2024 10:10 AM
Nainital: Mani Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with great pomp across the district! The wind of patriotism blew in the programs, gave the message of cleanliness

नैनीताल। आज प्रदेशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार नैनीताल में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें केंद्रीय संचार ब्यूरो और भारतीय शहीद सैनिक की छात्राओं ने देश भक्ति और भजन प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण, नमन करते हुए उनके बताए गए मार्गों और आदर्शों पर चलने की बात कही। इसके बाद उन्होंने डाट, दर्शन घर पार्क, पंत पार्क में गांधी जी, भीमराव अंबेडकर, भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत आदि की मूर्तियों में माल्यापर्ण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पीआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मकराना मौजूद रहे। 

डीएवी पब्लिक स्कूल नयागांव में भी हुए कार्यक्रम
कालाढूंगी। दो अक्टूबर के मौके पर डीएवी में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण तथा दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों द्वारा सुंदर झाकियां प्रस्तुत की गयीं। जिसमें बच्चों ने गांधी जी के स्वच्छता अभियान पर एक सुंदर नाटक का मंचन किया तथा अपने आस-पड़ोस में कूड़ा न डालने का संदेश दिया। बच्चों ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर सुंदर भाषण और कविताएं प्रस्तुत कीं।


संबंधित आलेख: