• Home
  • News
  • Nainital: Massive fire at Bhotia Market! Chaos ensues; three shops reduced to ashes.

नैनीतालः भोटिया मार्केट में भीषण अग्निकाण्ड! मची अफरा-तफरी, तीन दुकानें जलकर राख

editor
  • Awaaz Desk
  • July 31, 2026 05:07 AM
Nainital: Massive fire at Bhotia Market! Chaos ensues; three shops reduced to ashes.

नैनीताल। नैनीताल के प्रसिद्ध भोटिया मार्केट में शुक्रवार सुबह तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से खाने-पीने की तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के समय दुकानों के अंदर मौजूद 5 से 6 कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान एक गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे लपटें और तेज हो गईं तथा आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। जिन दुकानों में आग लगी, वे सभी रेस्टोरेंट और खाद्य सामग्री से जुड़ी थीं। आग का खतरा पास स्थित कपड़ों की दुकानों तक भी पहुंच गया था और समय रहते नियंत्रण नहीं होने पर पूरा भोटिया मार्केट इसकी चपेट में आ सकता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था। इस घटना के बाद बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कपड़ों के बाजार के बीच रेस्टोरेंट और होटल संचालन की अनुमति किस आधार पर दी गई, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाताए तो पूरे बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था।


संबंधित आलेख: