नैनीतालः हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक! असामाजिक तत्त्वों को लेकर जताया रोष, कही बड़ी बात
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में आज एसो. के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता की अध्यक्षता में एक आम बैठक आहुत की गयी। इस दौरान शहर में नाबालिग बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना, नैनीताल शहर में कानूनी व्यवस्था पर असमाजिक तत्वों द्वारा धज्जिया उड़ाये जाने व सोशल मीडिया में असामाजिक तत्त्वों द्वारा अधिवक्ताओं व न्याय पालिका पर अभद्र भाषा का प्रयोग व वीडियो जारी करने पर रोष जाहिर कर वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे गये। बैठक में सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया कि नाबालिग बच्ची को शीघ्र न्याय दिलवाये जाने हेतु इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं नैनीताल शहर में जिन असमाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को साम्प्रदायिक रूप दिये जाने की कोशिश की जा रही है, इसके लिए पुलिस प्रशासन को सही व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बात हुई। इसके अतिरिक्त यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि जिस असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया में अधिवक्ताओं एवं न्याय पालिका के लिए अभ्रद्र भाषा के साथ वीडियो जारी किया जा रहा है उनके खिलाफ कन्टेप्ट ऑफ कोर्ट की जाए। बैठक का संचालन महासचिव वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। बैठक में डॉ. एमएस पाल, नवनीश नेगी, कमलेश तिवारी, डीसीएस रावत, जयवर्धन काण्डपाल, सुखबानी सिंह, योगेश पचोलिया, विनोद तिवारी, संजय भट्ट, प्रभा नैथानी, प्रेम प्रकाश भट्ट, मधु नेगी सामन्त, भुवनेश जोशी, संगीता अधिकारी, मीना बिष्ट, सुहास रतन जोशी, अक्षय लटवाल, दीप चन्द्र जोशी, राहुल अधिकारी, बीएस बोरा, सिद्धार्थ साह, विनायक पंत, दीपा आर्या, इन्दु शर्मा, लता नेगी आदि मौजूद रहे।