नैनीतालः दर्जा मंत्री नवीन वर्मा पहुंचे भीमताल! व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया भव्य स्वागत
नैनीताल। भीमताल व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आज अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के दर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह में राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज का प्रमुख अंग है। साथ ही हमारे संगठन द्वारा जनहित की समस्याओं के लिए आवाज उठाई जाती है। उन्होंने कहा कि भीमताल में बाईंपास व पार्किंग प्रमुख समस्या है, इसके निदान के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की सभी 382 इकाइयों का आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान प्रमोद गोयल, रवैल सिंह, आनंद, अखिलेश सैमवाल, बिपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, प्रवीण पटवाल, पंकज उप्रेती, हरीश बिष्ट, पंकज जोशी, आशा उप्रेती आदि मौजूद रहे।