• Home
  • News
  • Nainital: Minor girl kidnapped and raped! Congress workers burn BJP effigy

नैनीतालः नाबालिग छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म का मामला! कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

  • Awaaz Desk
  • October 16, 2025 01:10 PM
 Nainital: Minor girl kidnapped and raped! Congress workers burn BJP effigy

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल क्षेत्र की नाबालिग छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री देव सिंह बगड़वाल को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर भाजपा का पूतला फूंका। इस दौरान धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक ओर तो भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा बेटियों के साथ प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कहा गया कि पार्टी द्वारा नैनीताल को शर्मसार करने वाले आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन नही लिया गया, जो भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।


संबंधित आलेख: