• Home
  • News
  • Nainital: Mother of the principal of Birla Vidya Mandir passed away at the age of 85! Teachers, principals and members of Asha Foundation of educational institutions expressed grief

नैनीताल:बिड़ला विद्या मंदिर के प्रिंसिपल की माता का 85 वर्ष की आयु में हुआ निधन!शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों,प्रधानाचार्यों और आशा फाउंडेशन के सदस्यों ने व्यक्त किया दुःख

editor
  • Kanchan Verma
  • September 13, 2022 10:09 AM
Nainital: Mother of the principal of Birla Vidya Mandir passed away at the age of 85! Teachers, principals and members of Asha Foundation of educational institutions expressed grief

नैनीताल स्थित बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा की माता कमला देवी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन पर नगर के शिक्षण संस्थानों की शिक्षकों और आशा फाउंडेशन के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
माता जी अपने पीछे दो पुत्र ,पुत्रवधू, नाती पोते और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनका निधन उनके पैतृक स्थान नई दिल्ली के बिजवासन में हुआ। 

दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। उनकी पुत्र वधु नैनीताल की जानी मानी सोशल वर्कर और आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा है। आल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य किरन जरमाया, शेरवुड कॉलेज के अमनदीप संधु, सेंट जोज़फ के ब्रदर हेक्टर पिंटो, सेंट मैरी कॉलेज की सिस्टर मंजूषा, डॉन बास्को पब्लिक स्कूल के जे के चड्ढा, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के बीसी त्रिपाठी, सेंट जेवियर के नईम अली खान, बसंत वैली की नीरज सिंह, वृंदावन पब्लिक स्कूल की राखी साह ने  कमला देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


संबंधित आलेख: