• Home
  • News
  • Nainital: narak se bol raha hun! Sadak ban gayi? Anukriti Rangamandal, Yugmanch and Madhuban Arts tied the knot with the presentation of best plays like Dedh inch upar

नैनीताल:नरक से बोल रहा हूँ!सड़क बन गयी?डेढ़ इंच ऊपर! सामाजिक व्यवस्थाओं पर कटाक्ष करने वाले नाटकों की प्रस्तुति से अनुकृति रंगमंडल, युगमंच और मधुबन आर्ट्स ने बांधा समाँ

editor
  • Kanchan Verma
  • September 16, 2022 02:09 PM
Nainital: narak se bol raha hun! Sadak ban gayi? Anukriti Rangamandal, Yugmanch and Madhuban Arts tied the knot with the presentation of best plays like Dedh inch upar

अनुकृति रंगमंडल कानपुर दारा आयोजित तथा युगमंच तथा मधुबन आर्ट्स नैनीताल के सहयोग से आयोजित हो रहे संदीपन नागर को समर्पित अमृत नाट्य महोत्सव के दूसरे दिनमधुबन आर्ट्स की प्रस्तुति निर्मल वर्मा द्वारा लिखित कहानी नाटक डेढ़ इंच ऊपर का मंचन किया गया, जिसका निर्देशन के 0पी 0 साह द्वारा किया गया तथा अभिनय डॉ 0 मोहित सनवाल द्वारा किया गया, कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के समय में यूरोप में जर्मन आतंक की पृष्ठभूमि की है, जिसमें उस काल के दर्द, मानवीय सम्बन्ध, पति पत्नी संबंधों की भी विवेचना की गयी है।

इन नाटको को दर्शकों द्वारा काफ़ी सराहा गया। दूसरी कहानी युगमंच की प्रस्तुति सडक बन रही है जिसके लेखक हरिशंकर परसाई तथा निर्देशक एवं अभिनेता मनोज कुमार थे। युगमंच की प्रस्तुति में नरक से बोल रहा हूँ के मंचन एवं निर्देशन नवीन बेगाना द्वारा किया गया। दोनों प्रस्तुतियाँ सामाजिक व्यवस्थाओं में कटाक्ष हैं। दर्शकों द्वारा प्रस्तुतियाँ काफ़ी सराही गयीं। 
 कार्यक्रम में के 0पी 0 साह,लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी,प्रो 0 गिरीश रंजन तिवारी,जहूर आलम, इदरीस मालिक,ओमेन्द्र कुमार,इदरीस मालिक,उमेश तिवारी विश्वास, मिथिलेश पाण्डेय, राजेश साह, डॉ मोहित सनवाल, राजेश अमरोही, सविता शर्मा नागर, मन्नत नागर उपस्थित रहे


संबंधित आलेख: