• Home
  • News
  • Nainital: NCC cadets gave practical examination of “C” certificate in DSB campus.

नैनीतालः डीएसबी परिसर में एनसीसी कैडेटों ने दी ‘‘सी’’ सर्टिफिकेट की प्रयोगात्मक परीक्षा

editor
  • Awaaz Desk
  • February 18, 2024 05:02 AM
Nainital: NCC cadets gave practical examination of “C” certificate in DSB campus.

नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल में शनिवार 17 फरवरी को 79 बटालियन एनसीसी व 5 नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल के 300 कैडेटों ने ‘सी’ सर्टिफिकेट की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा कैप्टन सीवी नेगी तथा कर्नल दिनेश सिंह ऐरी के निर्देशन में सम्पन्न हुई। परीक्षा संपादन में मेजर एचसीएस बिष्ट, सब लेफ्टिनेंट वंदना जोशी, सूबेदार महेश चंद्र, सूबेदार उदय सिंह के साथ सभी एनसीओ, जेसीओ ने सहयोग दिया। कैडेटों की लिखित परीक्षा आज होगी। 


संबंधित आलेख: