• Home
  • News
  • Nainital: Newly appointed DM Vandana Singh took charge, said this

नैनीताल: नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने संभाला कार्यभार, कह दी यह बात

  • Awaaz24x7 Team
  • May 20, 2023 09:05 AM
Nainital: Newly appointed DM Vandana Singh took charge, said this

नैनीताल जिले की नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने शनिवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट नैनीताल में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी के कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा। उनके द्वारा किये जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यो को पूरा किया जाएगा। साथ ही नैनीताल जिला के विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश सिंह राणा, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, गौरव चटवाल, परितोष वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्रा सिटी मजिस्ट्रेट रिचा  सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


संबंधित आलेख: