नैनीताल:नए साल के जश्न पर लगा नाईट कर्फ़्यू का ग्रहण,रात को जश्न मनाने नही निकल पाएंगे पर्यटक,हर जगह लगेगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स
दो सालों में जब कोरोना का खतरा कुछ कम हुआ तो लोगो को लगा अब आराम से घूमने जाएंगे। पर्यटन स्थलों में भी कारोबारियों के चेहरे खिल उठे थे क्योंकि उन्हें भी लगा कि न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए लोग पर्यटन स्थलों का ही रूख करेंगे,लेकिन ओमिक्रोन ने एक बार फिर लोगो की उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है।
उत्तराखंड में ओमिक्रोन के खतरे को लेकर शासन ने नाईट कर्फ़्यू लगाया है जिसकी वजह से अब न्यू ईयर का जश्न फीका पड़ जायेगा। सरोवर नगरी नैनीताल में 25 दिसम्बर के पहले से ही पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग करवानी शुरू कर दी थी। लगभग सभी होटल्स बुक्ड हो चुके है। नए साल का जश्न मनाने भारी संख्या में लोग नैनीताल पहुंचेंगे लेकिन नाईट कर्फ़्यू की वजह से लोग 11 बजे के बाद सड़को पर नही निकल पाएंगे।
जिला प्रशासन ने शासन के आदेशानुसार जिलेभर में नाईट कर्फ़्यू के लिए सख्त निर्देश दिए है। ऐसे में नैनीताल की प्रसिद्ध मॉल रोड,डीएसए फ्लैट्स,इत्यादि सार्वजनिक जगहों पर लोग नए साल का जश्न नही मना पाएंगे न ही लोग देर रात को रेस्टोरेंट में बैठकर गर्म भोजन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा शहर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है ताकि कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन हो सके।
उधर नाईट कर्फ़्यू लगने से शहर के कारोबारियों को खासी निराशा हाथ लगी है। होटल व्यवसायी,रेस्टोरेंट मालिक,पर्यटको के स्वागत में काफ़ी लंबे से लगे हुए थे,लेकिन नाईट कर्फ़्यू ने उनकी सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। कई सैलानियों ने नाईट कर्फ़्यू की खबर सुनते ही बुकिंग भी कैंसिल करवा दी है।