• Home
  • News
  • Nainital: No advertisement of any political party will be published in the print media on 13th and 14th February.

नैनीताल:13 और 14 फ़रवरी को किसी भी राजनीतिक दल का प्रिंट मीडिया में नही प्रकाशित होगा कोई भी विज्ञापन

editor
  • Kanchan Verma
  • February 09, 2022 09:02 AM
Nainital: No advertisement of any political party will be published in the print media on 13th and 14th February.

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसर उत्तराखण्ड राज्य में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान 14 फरवरी (सोमवार) को सम्पन्न होगा। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार मतदान दिवस एंव मतदान दिवस के एक दिन पूर्व (13 व 14 फरवरी) को किसी राजनैतिक दल,अभ्यर्थी, व्यक्ति या अन्य  किसी संगठन द्वारा प्रिन्ट मीडिया में किसी प्रकार का विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जायेगा। 

डीएम गर्ब्याल ने कहा कि इन तिथियों में प्रकाशित होने वाले विज्ञापन राज्य या जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी द्वारा पूर्व में प्रमाणित किया जाना अनिवार्य होगा।


संबंधित आलेख: