नैनीताल: हर घर ही तिरंगा नही बल्कि हर ऑफिस भी तिरंगा! आईडीबीआई बैंक में हुआ हर ऑफिस तिरंगा का आयोजन, स्पेशल आजादी टर्म डिपॉजिट सहित अन्य प्लान की दी गयी जानकारी
नैनीताल स्थित आईडीबीआई बैंक की मल्लीताल शाखा के कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा आज हर घर तिरंगा की तर्ज पर हर ऑफिस तिरंगा का आयोजन किया गया। बैंक के प्रबंधक शैलेष सिंह ह्यांकी द्वारा जन मानस को देश की आजादी के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बैंक द्वारा जारी योजनाएं जैसे लोन, बचत खाते, स्पेशल आजादी टर्म डिपोजिट और देश में तिरंगे के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का तिरंगा हर जगह शान से लहरा रहा है,हर भारतीय तिरंगे को लहरा कर गौरवांवित महसूस करता है इसीलिए इस मौके पर आईडीबीआई बैंक नैनीताल शाखा द्वारा सभी ग्राहकों और आगंतुकों को एक एक तिरंगा अपने घर में लगाने के लिए दिया गया। इस मौके पर जगत रावत, विश्वनाथ शाह, आरती शाह, दयाल राम, महेश अरोरा,सुमित कुमार, कृष्ण सिंह बिष्ट, ज़हीर अहमद,शैलेश जोशी, पुष्पेंद्र कुमार और बैंक स्टाफ मौजूद रहे।