• Home
  • News
  • Nainital: On International Women's Day, Nirmala Society will honor the women who have become an inspiration for the society at the Chalet Hall of the Nainital Club.

नैनीताल:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नैनीताल क्लब के शैले हॉल में निर्मला सोसाइटी द्वारा समाज के लिए प्रेरणा बनी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

editor
  • Kanchan Verma
  • March 07, 2022 03:03 PM
Nainital: On International Women's Day, Nirmala Society will honor the women who have become an inspiration for the society at the Chalet Hall of the Nainital Club.

8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन दुनिया के सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं। महिला दिवस के दिन महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के बारे में चर्चा की जाती है, साथ ही औरतों की तरक्की के विभिन्न पहलुओं पर बातें होतीं हैं। इस दिन महिलाओं के सम्मान में तरह-तरह के समारोह आयोजित किए जाते हैं,साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है। स्त्रियों के लिए कार्य करने वाले संगठन इस दिन विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करते हैं। इसी कड़ी में सरोवर नगरी के नैनीताल क्लब में स्थित शैले हॉल में 8 मार्च को  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्मला समाज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमे समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो कई महिलाओं के लिए आदर्श बन गयी है और विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी है।


यह आयोजन नैनीताल के युवाओं के संगीत, कला और फोटोग्राफी के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी प्रदर्शित करेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय लोगो को शामिल कर निर्मला समाज द्वारा किए जाने वाले कार्यों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। यह आयोजन न केवल हमारी संस्कृति बल्कि नैनीताल के स्थानीय लोगों की समस्या को भी प्रतिबिंबित करेगा।


संबंधित आलेख: