• Home
  • News
  • Nainital: On International Women's Day, the Biotechnology Council organized a program in Patwadangar! Women working in the institute were honored

नैनीतालः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जैव प्रोद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में कार्यक्रम आयोजित! संस्थान में कार्यरत महिलाओं को किया गया सम्मानित

editor
  • Manoj Kumar
  • March 08, 2022 10:03 AM
Nainital: On International Women's Day, the Biotechnology Council organized a program in Patwadangar! Women working in the institute were honored

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने की बात कही। कहा गया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों का मुकाबला कर रही हैं। इस उपलक्ष्य मे संस्थान के प्रभारी डा. सुमित पुरोहित ने संस्थान मे कार्यरत महिला शक्ति को सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. सुमित पुरोहित ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘जेन्डर इक्वैलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टूमौरो’ यानि मजबूत भविष्य के लिए लैेंगिक समानता जरूरी है। डा. पुरोहित ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र मे परचम लहरा रही है। लेकिन फिर भी आज भी कई स्थानों मे उन्हें लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि का सामना करना पड़ता है। ऐसे मे हम सभी का कर्तव्य है कि महिला सशक्तिकरण बढ़ाने का कार्य करें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटवाडांगर संस्थान की महिला कर्मचारी सरिता देवी, जानकी देवी, नीतू भारद्वाज, अमृता देवी, आरती बिष्ट, शिवानी बलोदी एवं शीतल ओली शामिल थीं। 


संबंधित आलेख: