नैनीताल:नैनीताल विधानसभा में 5 प्रत्याशी ही मैदान में,इन लोगों ने भी लिया नाम वापस
नैनीताल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है 21 से 28 जनवरी तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान नैनीताल विधानसभा से 7 लोगों ने अपना नामांकन कराया था। जिसमें कल हुई तक स्कूटनी के बाद सभी प्रत्याशियों के नाम व उनके द्वारा भरे गए नामांकन पत्र सही एवं पूर्ण पाए गए थे। आज 31 जनवरी को नाम वापसी के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ भुवन चंद्र आर्य व निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी आर्या ने आज अपने नाम वापस ले लिए।
उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि भाजपा कांग्रेस, आप, उत्तराखंड क्रांति दल, बसपा के प्रत्याशी सहित अब केवल पांच प्रत्याशी नैनीताल विधानसभा मैदान में शेष रह गए हैं