नैनीतालः कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध! पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, ग्रामीणों ने लगाए आरोप
नैनीताल। नारायण नगर में ग्रामीण पालिका के कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में उतर आए हैं। ग्रामीणों ने प्लांट का विरोध किया और नगर पालिका व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जो समझौता पालिका और ग्रामीणों के बीच हुआ था उसका पालिका फिर उलंघन कर रही है जिसके चलते उनको फिर विरोध के लिये उतरना पड़ा है। एक बार पहले भी यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाया जा रहा था, जिसके खिलाफ नारायण नगर के साथ अन्य ग्रामीणों ने भी विरोध किया था। ग्रामीणों का कहना था कि जहां कूड़ा निस्तारण होना है उसके नीचे पानी के स्रोत हैं जिसके चलते पानी दूषित हो सकता है। हांलाकि आज पालिका की टीम ग्रामीणों से बातचीत करने तो पहुंची, लेकिन वार्ता विफल होने के बाद ये सभी लोग वापस लौट गये, वहीं पालिका उसी स्थल पर एमआरएफ सेंटर बनाने पर अड़ी है।