• Home
  • News
  • Nainital: Opposition to increase in toll tax and parking fee! BJP Mahila Morcha submitted memorandum, raised this demand

नैनीतालः टोल टैक्स और पार्किंग शुल्क बढ़ाए जाने का विरोध! भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन, उठाई ये मांग

editor
  • Awaaz Desk
  • April 11, 2025 12:04 PM
Nainital: Opposition to increase in toll tax and parking fee! BJP Mahila Morcha submitted memorandum, raised this demand

नैनीताल। नैनीताल नगर में पालिका द्वारा टोल टैक्स व पार्किंग शुल्क में वृद्धि को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने एडीएम के माध्यम से सचिव शहरी विकास के नाम ज्ञापन देकर पालिका द्वारा बढ़ाए गए शुल्क को कम करने की मांग की है। भाजपा नेत्री जीवंती भट्ट का कहना है कि पालिका द्वारा पार्किंग शुल्क में की गई बेतहाशा वृद्धि से आम जन सहित नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जिसका विपरीत असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ेगा। जीवंती भट्ट का कहना है कि पार्किंग ड्यूटी में पालिका द्वारा महिला समूहों की महिलाओं को लगाया जाना कदाचित उचित नही है। क्योंकि उनकी सुरक्षा के लिए न तो पार्किंग में कोई गार्ड है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पालिका टोल टैक्स व पार्किंग शुल्क बढ़ाने के बदले अपने अन्य साधनों से अपनी आय के श्रोत बढ़ाने पर जोर दे।


संबंधित आलेख: