• Home
  • News
  • Nainital: Organized Financial and Family Management Seminar for a better tomorrow for police personnel! Financial experts including DIG Kumaon Range, famous motivational speaker Dr. Sapna gave tips

नैनीतालः पुलिस कर्मियों के बेहतर कल के लिए फाइनेंशियल एंड फैमिली मैनेजमेंट सेमिनार का आयोजन! डीआईजी कुमाऊं रेंज समेत फाइनेंशियल एक्सपर्ट मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. सपना ने दिए टिप्स

editor
  • Awaaz Desk
  • August 30, 2022 11:08 AM
Nainital: Organized Financial and Family Management Seminar for a better tomorrow for police personnel! Financial experts including DIG Kumaon Range, famous motivational speaker Dr. Sapna gave tips

आज डॉ. नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं रेंज द्वारा हल्द्वानी परिसर के मीटिंग हॉल में नैनीताल समेत हल्द्वानी की विभिन्न पुलिस अनुभागों के पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों के बेहतर फैमिली तथा फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए Family & Financial Management Seminar फैमिली एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर डॉ सपना शर्मा ने सभागार में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के  बेहतर कल के लिए उदाहरण के माध्यम से परिवार एवम् आर्थिक प्रबंधन करने के सुझाव तथा टिप्स दिए गए।

एक्सपर्ट द्वारा सभी पुलिस कर्मियों से प्रशोत्तरी सेशन के माध्यम से जानकारी ली गई तथा वर्तमान में पारिवारिक जीवन में उभरकर आने वाली कठिनियों को प्रभावी तरीके से मैनेज करने तथा उज्ज्वल भविष्य को गतिमान करने के लिए मार्गदर्शन किया गया। सेमिनार के  समापन के दौरान स्पीकर एक्सपर्ट को डीआईजी रेंज और पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा मोमेंटो भेंट किए गए।


संबंधित आलेख: