• Home
  • News
  • Nainital: Outrage erupts among ASHA workers! They staged a protest at Gandhi Park, raising demands ranging from minimum wages to pensions and regularization.

नैनीतालः आशा कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश! न्यूनतम वेतन से लेकर पेंशन और नियमितीकरण तक की मांगों को लेकर गांधी पार्क में किया प्रदर्शन

editor
  • Awaaz Desk
  • September 08, 2026 11:09 AM
Nainital: Outrage erupts among ASHA workers! They staged a protest at Gandhi Park, raising demands ranging from minimum wages to pensions and regularization.

नैनीताल। न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर नैनीताल के तल्लीताल स्थित गांधी पार्क में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग उठाई। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय और कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और नियमितीकरण का लाभ देने की मांग की। साथ ही प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को प्रतिमाह 11 हजार 500 रुपये मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मदों का भुगतान समय पर किए जाने, अस्पतालों में उनके लिए ड्रेसिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने तथा कार्यस्थलों पर सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किए जाने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर पूर्व में भी सरकार को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 


संबंधित आलेख: