नैनीतालः लोंगेस्ट पोएट्री वर्ड रिकार्ड्स सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजय परगाई! लखीमपुर खीरी में आयोजित सम्मेलन लूटी वाहवाही
नैनीताल। लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में स्थित रॉयल लॉन में विश्व रिकॉर्डधारी संस्था कपिलश फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड काव्य के महाकुंभ में नैनीताल के ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी कवि संजय परगाई को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में देशभर से करीब 650 से अधिक कवियों ने प्रतिभाग किया। काव्य महाकुंभ में कवि संजय परगांई 29 सितंबर को अपनी कविताओं के साथ प्रतिभाग कर विश्व रिकॉर्ड के हिस्सा बने। इस दौरान कवि संजय ने अपने श्रृंगारिक मुक्तकों के अलावा सत्ता और साहित्य की ओर निशाना साधते हुए पढ़ा कि ‘झूठ छल से यहां लोग नायर बने, सच छिपाकर कई लोग कायर बने, बात करने लगे छंद की वो यहां, चोरकर शेर जो लोग शायर बने।’ जिसके बाद संस्था की संस्थापक अध्यक्ष शिप्रा खरे एवं वरिष्ठ कवयित्री रेखा बोरा द्वारा कवि संजय को लोंगेस्ट पोएट्री वर्ड रिकॉर्ड सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है जिसके लिए उन्हें उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।