नैनीताल पुलिस ने खोला इन रास्तों को, अब यात्री जा सकेंगे सकुशल अपने गंतव्य की ओर
नैनीताल पुलिस द्वारा मुक्तेश्वर से लमगड़ा शहर फाटक मार्ग को खोल दिया गया है। मार्ग में फंसे हुए यात्री एवं वाहन अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान कर सकते हैं।
#रूटअपडेटनैनीताल 2.30 pm 21 october
#जनपदनैनीतालकेखुलेहुये_मार्ग
1- हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले यात्री मुक्तेश्वर होते लमगड़ा शहर फाटक मार्ग से होते हुये अपने गंतव्य स्थाना को जा सकते है।
2- कैची से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए ही खोला गया है
3- नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
4- भवाली में फंसे हुये यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं
5- गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
6- नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है ।
7- रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।
8- रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले यात्री भतरोजखान चौरी घटटी-हरड़ा-चिमटाखाल-मोहान-रामनगर से होते यात्रा कर सकते हैं।
9- भवाली से कैची धाम तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से अभी भी बंद है।
10- हल्द्वानी से काठगोदाम होते हुए चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।
11- नैनीताल रूसी बाईपास मार्ग बाया सुखाताल मार्ग यातायात सुचारू है।
#जनपदनैनीतालकेक्षतिग्रस्तमार्ग
1- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
2- खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।
3- भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।