• Home
  • News
  • Nainital: Political war intensified, Hem Arya went to Aam Aadmi Party, made serious allegations against Sanjeev Arya and Yashpal Arya

नैनीताल:पॉलिटिकल अटैक! आम आदमी पार्टी में गए हेम आर्य ने लगाए संजीव आर्य और यशपाल आर्य पर गम्भीर आरोप

editor
  • Kanchan Verma
  • January 29, 2022 10:01 AM
Nainital: Political war intensified, Hem Arya went to Aam Aadmi Party, made serious allegations against Sanjeev Arya and Yashpal Arya

नैनीताल विधानसभा चुनाव दिन पर फिन दिलचस्प होते जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे हेम आर्य ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा पिछले बीस सालों से दोनों ही पार्टियों ने उनके साथ धोखा किया। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना राज्य में किसी भी राजनैतिक दल के लिए सरकार बनाना सम्भव नही है।
    हेम आर्य ने कहा वे पलायन, बेरोजगारी, मंहगाई, शिक्षा, सड़क जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर जाएंगे। उन्हें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने
यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों बाप बेटे मिलकर पैसे की राजनीति चला रहे हैं और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा लूटखसोट मचा कर कई घोटालों जैसे एनएच घोटाला, बद्रीनाथ घोटाला,कॉपरेटिव में घोटाले किया ये जनता भी जानती हैं।


संबंधित आलेख: