नैनीतालः ब्लॉक कार्यालयों पर गरजे प्रधान! कार्यालयों पर की तालाबंदी, कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग
नैनीताल। नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में एक देश एक चुनाव कराने और प्रधानों का कार्यकाल दो साल और बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधान संगठनों ने बेतालघाट व धारी ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। इस दौरान बेतालघाट के प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया और उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी की अगुवाई में ब्लॉक कार्यालय में ताला लगाकर प्रभारी बीडीओ विनोद कुमार को मांगपत्र सौंपा गया। ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार एक राज्य एक चुनाव का नारा दिया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य में भी यह लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान दो साल तक ग्रामसभा की बैठकें नहीं हो सकीं। इससे विकास कार्यों में रोक सी लग गई। प्रधान संगठन ने कहा कि आगामी तीन अगस्त को पूरे प्रदेश के प्रधान संगठन मुख्यमंत्री आग्रह यात्रा करेंगे।