नैनीताल:फायर सीजन की तैयारी शुरू,वन विभाग द्वारा ज़ू में कर्मचारियों को दिया गया परीक्षण
फायर सीजन को लेकर आज नैनीताल ज़ू में वन विभाग के कर्मचारियों को परीक्षण दिया गया। परीक्षण के दौरान विभाग के कर्मचारियों को बताया गया कि फायर सीजन के दौरान सूचना के लिए प्रयुक्त होने वाले वायर लेस सैट की बेसिक जानकारी दी। डीएफओ टीआर बजुलाल ने बताया कर्मचारियों को फायर सीजन के दौरान जंगलों को आग से बचाने के लिए फायर लाइन काटने, ड्रोन, सहित इंटरनेट के इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया ग्रामीण क्षेत्र में महिला समूह और युवक मंगल दलों से जंगलों से पिरूल इक्कठा कर 3 ₹ किलों के हिसाब से खरीदने का प्लान बनाया इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को रोजगार मिलने के साथ ही जंगलों में पिरूल के कारण लगने वाली आग पर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा फायर सीजन के दौरान किराए पर वाहन लिए जाएंगे ताकि समय पर मौके पर पहुचकर आग पर काबू पाया जा सके।