नैनीताल: कुविवि के प्रो संतोष कुमार 12 जुलाई को नेशनल जियोसाइंस अवार्ड से होंगे सम्मानित!
कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्री संतोष कुमार को २९१९ के लिए नेशनल जियोसाइंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।भारत सरकार खान एवं खनिज मंत्रालय द्वारा यह पुरुस्कार दिया जाता है ।प्री संतोष कुमार पूर्व में भूगर्भ विभाग के विभागाध्यक्ष ,डीन साइंस ,निदेशक आई क्यू ए सी भी रह चुके है । उन्हे यह पुरुस्कार १२ जुलाई को दिल्ली में दिया जायेगा ।प्री कुमार की इस उपलब्धि पर कुलपति प्री एन के जोशी शोध निदेशक प्री ललित तिवारी निदेशक डी आई सी प्री संजय पंत डीन साइंस प्रो ए बी मेलकानी डॉक्टर आशीष तिवारी डॉक्टर महेश आर्य सहित कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन कूटा ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है तथा इससे विश्वविद्यालय का गौरव बताया है।