• Home
  • News
  • Nainital: Programs held on former Chief Minister Koshyari's birthday! BJP members distributed fruits to patients and their attendants

नैनीतालः पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम! भाजपाईयों ने मरीजों और तीमारदारों को बांटे फल

  • Awaaz Desk
  • June 17, 2025 08:06 AM
Nainital: Programs held on former Chief Minister Koshyari's birthday! BJP members distributed fruits to patients and their attendants

नैनीताल। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर नैनीताल में सेवा और सामाजिक समर्पण से युक्त विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर चले इन विविध कार्यक्रमों ने मानवीय सेवा के मूल्यों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया और क्षेत्र में जनकल्याण की एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पाषाण देवी मंदिर में भगत सिंह कोश्यारी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना हेतु विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात शिशु मंदिर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गई। दोपहर को सभी भाजपा कार्यकर्ता बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां उनके द्वारा भर्ती मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, शांति मेहरा, गोपाल सिंह रावत, कामेश्वर प्रसाद काला, नितिन कार्की, नितिन कार्की, मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, मनोज जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, आशीष बजाज, प्रदीप कुमार आर्य, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, मनोज पंत, युवराज सिंह करायत, श्याम सिंह बिष्ट, कामेश्वर प्रसाद काला, रितुल कुमार, राहुल नेगी, अतुल पाल, मनोज पवार, विकास जोशी, गौरव हार्पर आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: