नैनीतालः प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश सेमवाल को भवाली इकाई का चुनाव प्रभारी बनाया
नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा भवाली नगर इकाई के चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए प्रांतीय नेतृत्व से आग्रह कर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल को भवाली इकाई का चुनाव प्रभारी नियुक्ति किया है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला द्वारा संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की गई। बताया गया कि जल्द ही अखिलेश सेमवाल को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सदस्यता अभियान चलाकर चुनाव कराने हेतु आदेशित किया जायेगा। उनके मनोनयन पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लाला जायसवाल, भवाली प्रभारी प्रवीण पटवाल, भीमताल अध्यक्ष पंकज जोशी सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने बधाई दी। वहीं अखिलेश सेमवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से किया जायेगा।