नैनीतालः खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम पर केनफील्ड छात्रावास सभागार में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित! प्रो. तिवारी ने की खेलों को बढ़ावा देने की अपील
नैनीताल। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम पर जन जागरूकता कार्यक्रम नैनीताल के केनफील्ड छात्रावास के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर ललित तिवारी ने केंद्र सरकार के इस योजना से लाभान्वित होकर देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शारीरिक शिक्षा शिक्षक नवीन पांडे व केनफील्ड हॉस्टल के असिस्टेंट वार्डन डा. संतोष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डीएसबी परिसर के छात्रों द्वारा हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्न उत्तर का कार्यक्रम भी किया गया, जिसने विजयी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभाग द्वारा छात्रों के मध्य खेलो इंडिया खेलो विषय पर 100 मीटर और 200 मीटर की रेस भी कराई गई, जिसमें प्रियांशु ने गोल्ड मेडल, कमल सिंह ने सिल्वर मेडल तथा प्रकाश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं 200 मीटर रेस में देवेंद्र ने गोल्ड, कमल सिंह ने सिल्वर और कमल भट्ट ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।