नैनीतालः डीएसबी कॉलेज के केन फील्ड हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के साथ रैगिंग! पीड़ित छात्रों ने लगाए आरोप
नैनीताल। नैनीताल के डीएसबी कालेज के केन फील्ड हॉस्टल में रहने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ इसी हॉस्टल में रहने वाले सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग का मामला सामने आया है। डीएसबी कालेज के प्रथम वर्ष के छात्रों ने रैगिंग के खिलाफ कालेज प्रशासन से शिकायत की है। पीड़ित छात्रों का कहना है हॉस्टल में रहने वाले छात्रों द्वारा उनसे अपने निजी काम कराए जाते हैं। काम नही करने पर उनका उत्पीड़न किया जाता है। साथ ही टॉयलेट आदि के इस्तेमाल को लेकर भी प्रताड़ित किया जाता है। वहीं मामले में प्रो. ललित तिवारी का कहना है कि दोनों पक्षों के छात्रों से इस सम्बंध में बातचीत करने के पश्चात मामले को सुलझा लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित छात्रों का कहना है अगर सीनियर छात्रों द्वारा उत्पीड़न जारी रखा गया तो मामले में एफआईआर करने से भी नहीं चूकेंगे।