• Home
  • News
  • Nainital: Rain changed the mood of the weather! Due to the increasing cold, people took out the quilts, blankets and sweaters from the shelves

नैनीताल: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज! ठंड बढ़ने से लोगों ने अलमारियों से निकाले रजाई, कंबल और स्वेटर

editor
  • Kanchan Verma
  • May 10, 2022 06:05 AM
Nainital: Rain changed the mood of the weather! Due to the increasing cold, people took out the quilts, blankets and sweaters from the shelves

एक ओर तपती जलती गर्मी से लोग परेशान है तो वही सरोवर नगरी नैनीताल में झमाझम बारिश स्व तापमान में गिरावट आ गयी है। मई के मौसम में लोग रजाई कंबल ओढ़ने को मजबूर हो गए है। ठंड में इज़ाफ़ा होने से लोगो ने अलमारी में पैक्ड गर्म कपड़े भी निकाल लिए। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को एसी का मज़ा खुली हवा में आ रहा है। आज बारिश की वजह से नैनीताल का तापमान 18 से 19 डिग्री दर्ज किया गया है। अगर बारिश शाम तक होती रही तो तापमान में और ज़्यादा गिरावट आने की संभावना है। लोग छाते के साथ या फिर रेन सूट में देखे जा रहे हैं।कुछ लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आ रहे हैं।
  

वही बारिश पड़ने से नैनीताल का आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। कई जगह नालियां चोक हो रही है तो कई जगह गटर में पानी भर जाने से ओवरफ्लो होने लगा है। बारिश के पानी के साथ मलबा बहकर सड़को पर इक्क्ठा होने लगा है जिससे आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। वर्षा ने स्वच्छता अभियान की भी कलई खोलकर रख दी है। नालों के माध्यम से झील में आए कूड़े से नैनीझील के मुहानों के बड़े हिस्से में गंदगी साफ दिखाई दे रही है। मौसम की मार से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे परेशान हो गये हैं।


संबंधित आलेख: