• Home
  • News
  • Nainital: Rain increased tension! Gaula river in spate, administrative staff on alert

नैनीतालः बारिश ने बढ़ाई टेंशन! उफान पर आई गौला नदी, प्रशासनिक अमला अलर्ट

editor
  • Awaaz Desk
  • September 02, 2025 08:09 AM
Nainital: Rain increased tension! Gaula river in spate, administrative staff on alert

नैनीताल। उत्तराखण्ड में बारिश का दौर लगातार जारी है। इस दौरान जहां पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं मैदानी इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। नैनीताल की बात करें तो यहां भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, ऐसे में जनजीवन खासा प्रभावित नजर आ रहा है। बारिश के चलते हल्द्वानी में गौला नदी उफान पर है। आज मंगलवार को हल्द्वानी-नैनीताल नेशनल हाईवे में दो गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार के बोनट पर भारी बोल्डर गिर गया। इस दौरान कार में सवार लोगों की जान बाल-बाल बची। वहीं हल्द्वानी में तीन पानी बायपास पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। इधर मौसम को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार हालातों का जायजा ले रहे हैं। वहीं हल्द्वानी गौला नदी से हल्दूचौड़ से बिंदुखत्ता, शांतिपुर तक भू कटाव होना शुरू हो गया है।


संबंधित आलेख: