• Home
  • News
  • Nainital: Salary to the contractual employees of Nainital Municipality not received for three months, the executive officer was surrounded by angry employees

नैनीताल:तीन माह से नही मिला नगर पालिका नैनीताल के संविदा कर्मचारियों को वेतन,नाराज़ कर्मचारियों में किया अधिशासी अधिकारी का किया घेराव

editor
  • Kanchan Verma
  • February 16, 2022 03:02 PM
Nainital: Salary to the contractual employees of Nainital Municipality not received for three months, the executive officer was surrounded by angry employees

पिछले तीन माह से वेतन / पेशन एवं 7 वें वेतनमान का पेंशन एरियर आदि का भुगतान नहीं मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने नैनीताल नगर पालिका भवन में आज पालिका भवन में अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। कर्मचारियों का कहना है कि देयकों का भुगतान नही होने से पालिका के समस्त कर्मचारियों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार मौखिक एवं लिखित रूप में भी सूचना दी जा चुकी है। जिसके बाद भर विभाग द्वारा इस कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कर्मचारियों को आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला। 
    नाराज कर्मचारियों का कहना है कि अगर 24 घण्टे के भीतर देयकों का भुगतान नही किया गया तो सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी ।
  वही मामले में अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि कोविड के चलते नगर पालिका में आय के स्रोत कम होने और पंचम वित्त आयोग का बजट लागू नही होने से दिक्कतें हुई है,जिसके लिए शासन से वार्ता की जा रही है ताकि जल्द ही कर्मचारियों कर समस्या का समाधान किया जा सके।


संबंधित आलेख: