नैनीताल:मॉल रोड में नियमों को ताक पर रख कर उल्टी दिशा में स्कूटी चलाना पड़ा महंगा,हुआ एक्सीडेंट
बीती देर रात्रि करीब साढ़े 11 बजे नैनीताल की सुप्रसिद्ध मॉल रोड में एक हादसा हो गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी नंबर UK04P4562 VEGO से चालक आकाश उर्फ अक्कू पुत्र विशन राम निवासी हरिनगर तल्लीताल उम्र 26 वर्ष ल0 तथा पीछे बैठे राहुल पुत्र बाबू नाथूराम निवासी हरि नगर तल्लीताल उम्र 18 वर्ष तथा गीच्ची निवासी हरिनगर तल्लीताल उम्र 19 वर्ष लगभग स्कूटी से तल्लीताल से मल्लीताल की तरफ जा रहे थे तथा दूसरे स्कूटी नंबर UK04AE7993 जो कि मल्लीताल से तल्लीताल की तरफ जा रही थी जिसे चालक दीपक बोरा पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र बोरा निवासी बेलवा खान ज्योलीकोट नैनीताल उम्र 29 वर्ष तथा पीछे बैठा अनूप सिंह रजवार पुत्र हिम्मत रजवार निवासी फॉरेस्ट कंपाउंड तल्लीताल उम्र 29 वर्ष चला रहा था तथा क्लासिक होटल के पास अपर माल रोड पर दोनों वाहन आपस में टकरा गए थे जिसमें आकाश तथा राहुल तथा अनूप सिंह रजवार को चोटें आई थी सूचना मिलने पर उप निरीक्षक हरीश सिंह तत्काल क्लासिक होटल के पास में पहुंचे थे तथा तत्काल 108 को कॉल कर घायलों को बीडी पांडे चिकित्सालय भिजवाया गया तथा उनके परिजनों के संबंध में जानकारी कर तल्लीताल हरिनगर जाकर उनके घर में सूचना दी तथा उनके परिजनों को सरकारी वाहन से घायलों के परिजनों को तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय लेकर आया गया तथा आकाश तथा अनूप सिंह रजवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया तथा राहुल के सिर में अंदरूनी चोट को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे पुलिस लिया गया।
