नैनीताल: वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चंद्र सुयाल जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व पद पर हुए नियुक्त, पत्नी मेघा सुयाल भी हैं अधिवक्ता
नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चंद्र सुयाल की डीजीसी पद पर नियुक्ति की गयी है शासन द्वारा जारी आदेश के बाद महेश चंद्र सुयाल को जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) पद पर नियुक्त किया गया है।शासन द्वारा उनकी नियुक्ति वर्ष 2027 तक के लिये की गयी है।
महेश चंद्र सुयाल वर्ष 2016 से इसी पद पर कार्य कर रहे है। सुयाल वर्ष 1992-1993 में हल्द्वानी छात्र संघ के सचिव के साथ ही हल्द्वानी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रहे है। इसके अलावा महेश नैनीताल डीएम कोर्ट,एसडीएम कोर्ट,हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट कालाढूंगी एसडीएम कोर्ट कोश्या कटोली एसडीएम कोर्ट,धारी इत्यादि जगह पर कार्यरत रहे है। महेश चंद्र सुयाल नैनीताल जिले के विभिन्न अधीनस्थ न्यायालयों में राजस्व संबंधी कार्य देखेंगे । महेश चंद्र सुयाल की पत्नी मेघा उप्रेती सुयाल भी अधिवक्ता है, नैनीताल जिला कार्यकारणी की सदस्य है साथ ही जिला बार एसोसिएशन में ऑडिटर भी है।
महेश चंद्र सुयाल की डीजीसी पद पर नियुक्ति होने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह,सचिव दीपक रूवाली वरिष्ठ अधिवक्ता बहादुर पाल राजेन्द्र पाठक डीके मुनगली,राम सिंह रौतेला,हरिशंकर कंसल,ज्योति प्रकाश, अखिलेश साह,अखिल साह, संजय सुयाल,तरुण चंद्रा, राजेश त्रिपाठी,शिवांशु जोशी उमेश कांडपाल,पंकज बोरा मनीष कांडपाल, पुलक अग्रवाल हेमा शर्मा, स्वाति परिहार, प्रदीप परगाई, राजू परगाई,अनिल बिष्ट रवि आर्य,ओमकार गोस्वामी अरुण बिष्ट, मनीष जोशी, कैलाश जोशी, हरीश भट्ट, कैलाश बल्यूटिया, अखिलेश साह, दीपक तिवारी, अखिल साह ,संजय त्रिपाठी ,पंकज कुलौरा, बीके सांगुड़ी, अनिल जोशी,राजेश चंदोला, पूरन चन्द्र जोशी, संजय त्रिपाठी, प्रमोद बहुगुणा, पंकज कुमार,सुभाष जोशी कमल चिलवाल प्रमोद कुमार,पंकज बिष्ट,प्रमोद तिवाड़ी, दीपक दानु, शंकर चौहान, दयाकिशन पोखरिया,नवीन पंत,पवन सिंह अशोक मौलखी,भुवन जोशी,पूरन जोशी, पंकज बोरा,मो. दानिश, प्रमोद ,गौरव भट्ट मो. खुर्शीद, अनिल बिष्ट,मुकेश कुमार,सुंदर मेहरा,संतोष आगरी,हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र पनेरू,पूर्व उपाध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी ,विनीत,प्रकाश चंद्र जोशी इत्यादि लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की है।