• Home
  • News
  • Nainital: Senior journalist Afzal Fauji's brother dies, died of heart attack

नैनीताल:वरिष्ठ पत्रकार अफ़ज़ल फ़ौजी के बड़े भाई का हृदयाघात से हुआ निधन

editor
  • Kanchan Verma
  • February 15, 2022 07:02 AM
Nainital: Senior journalist Afzal Fauji's brother dies, died of heart attack

नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार अफजल हुसैन फौजी के बड़े भाई का हृदयाघात से सोमवार रात निधन हो गया जिससे समूचे पत्रकार जगत में शोक की लहर है। नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार व  एनयूजे-आई के नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के बड़े भाई अजहर हुसैन सिद्धकी 54 वर्ष का सोमवार रात करीब 10:30 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। अजहर हुसैन वर्तमान में तल्लीताल पिछड़ी बाजार दिल्ली टूर एन्ड ट्रेवल्स प्रतिष्ठान के संचालक के तौर पर कार्य कर रहे थे। अजहर हुसैन अपने पीछे  पत्नी,तीन बेटियां और एक छोटे  बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए। व्यापार मंडल व पत्रकारों  संगठनों ने अजहर हुसैन के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया। दोपहर 1:30 बजे तल्लीताल मस्जिद में  जनाज़े की नमाज के बाद अज़हर हुसैन  सिद्दीकी को बारा पत्थर कब्रिस्तान में सुपर्दे -ए-ख़ाक किया जाएगा ।


संबंधित आलेख: